भास्कर न्यूज | बाड़मेर गायों को 101 किलो लापसी व गुड़ खिलाकर गोसेवा का लाभ लिया। राष्ट्रीय कामधेनु सेवा बाड़मेर के जिला सचिव श्रीराम बेनीवाल ने बताया कि खींयाराम हमेशा गौ सेवा में रहते थे। कई दुर्घटनाग्रस्त गौ माता को गौशाला पहुंचाया। परिवार ने उनके जन्म दिवस पर 101 किलो लापसी और गुड़ गौ माता के लिए रखा और खींयाराम की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान लादुराम, रेखाराम, खेमाराम बेनीवाल, दुर्गाराम बेनीवाल, खेराजराम वाम्भु, जसाराम नाई, चुनाराम कस्वा, वभुताराम जाणी, घेवरचन्द सैन, मुलाराम कस्वा, भंवराराम सैन सहित तमाम गौ भक्तों ने तस्वीर पर पुष्प चढ़ाए।