राजसमंद | मंसूरी समाज सोसाइटी जिला राजसमंद ने रविवार को ईदगाह अंजुमन कांकरोली में प्रतिभा सम्मान समारोह रखा। कक्षा 10 और 12 में 70% या उससे ज्यादा अंक लाने वाले बच्चों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में कुल 19 होनहार बच्चों ने हिस्सा लिया। कक्षा 10 और 12 में जिले में प्रथम स्थान पाने वाले बच्चों को 11-11 हजार रुपए दिए गए। दूसरे स्थान पर आने वालों को 5-5 हजार रुपए दिए गए। तीसरे स्थान पर आने वाले बच्चों को 2100-2100 रुपए इनाम के तौर पर दिए गए। अलाउद्दीन कुंवारिया की तरफ से सभी बच्चों को 1-1 हजार रुपए दिए गए। हमीद खान मंसूरी रेलमगरा की तरफ से 80% से ऊपर अंक लाने वालों को 2100-2100 रुपए दिए गए। शौकत रेलमगरा की तरफ से 1100-1100 रुपए दिए गए। कार्यक्रम के बाद आम सभा हुई। पुरानी कमेटी भंग की गई। नई कमेटी के चुनाव हुए। सर्वसम्मति से मुहम्मद इकबाल राजनगर को सदर चुना गया। अफजल हुसैन एडवोकेट कांकरोली को नायब सदर चुना गया। अब्दुर्रहीम मंसूरी को सेक्रेटरी चुना गया। अब्दुर्रज्जाक नाथद्वारा को नायब सेक्रेटरी चुना गया।