चित्तौड़गढ़ | चंदेरिया थाना पुलिस तथा डीएसटी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 1920 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान एक टेम्पो एवं कार को जब्त कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। एसपी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि एएसपी सरिता सिंह, डीवाईएसपी दिनेश सुखवाल व चंदेरिया थानाधिकारी मोतीराम के निर्देशन में एएसआई मुकेशकुमार मय जाप्ता नोमील चौराहा नारेला के पास पहुंचे। जहां पर टेम्पो तथा एक कार खडी हुई नजर आई। पास में 4 व्यक्ति 38 वर्षीय धनराज पुत्र नगजीराम जाट निवासी दामोदरपुरा पुलिस थाना रेलमगरा जिला रामसमन्द, 29 वर्षीय राजेश पारीक पुत्र लालचन्द निवासी सिंचाई नगर कीर खेडा चित्तौड़, 30 वर्षीय प्रहलाद जायसवाल पुत्र उदयराम निवासी पावली राशमी, भीमराज पुत्र मेघा मीणा निवासी कुण्ड केलवा जिला राजसमन्द मिले। टेम्पो की तलाशी ली गई तो प्लास्टिक 40 प्लास्टिक के कटटे में कुल 1920 पव्वे अंग्रेजी शराब के भरे हुए मिले। इस पर उक्त शराब सहित टेम्पो, कार जब्त कर आरोपियों को पकड़ा। प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है। टीम में चंदेरिया थाना के एएसआई मुकेश कुमार, कांस्टेबल अरविंद कुमार, मूलाराम, किशनलाल, शंकरलाल, रणजीत सहित डीएसटी के हैड कांस्टेबल प्रमोदकुमार, कांस्टेबल अमितकुमार, अजय कुमार, बलराम, मनोजकुमार, रतनसिंह, शीशराम, प्रीतम, दुर्गाराम शामिल थे।