बाड़मेर | जिला मुख्यालय से 6 किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग-68 अहमदाबाद मार्ग पर स्थित राजस्व गांव सांसियों का तला में अभियान ग्रामोदय के तहत मंगलवार को पर्यावरण गतिविधि हुई। जन कल्याण संस्थान बाड़मेर की ओर से संचालित अभियान में अभियान प्रेरक मुकेश अमन के नेतृत्व में ग्रामीणों को 200 पौधे निशुल्क बांटे । ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया गया। विद्यालय में पौधारोपण भी किया गया। संस्थान सदस्य राजेश जोशी ने बताया कि सांसियों का तला को हरा-भरा बनाने के लिए अभियान ग्रामोदय के माध्यम से पिछले कई वर्षों से लगातार पौधरोपण किया जा रहा है।