श्रीगंगानगर| चौ. बल्लूराम गोदारा राजकीय कन्या महाविद्यालय में सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त परिसर बनाने के उद्देश्य से समिति ने कैंटीन में जागरूकता अभियान चलाया। इसका मुख्य लक्ष्य विद्यार्थियों और कैंटीन संचालक को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था। पूर्ण बहिष्कार के लिए प्रेरित करना था। छात्राओं ने प्लास्टिक की जगह कपड़े के थैले, कागज के पैकेट, स्टील या मिट्टी के बर्तनों जैसे पर्यावरण अनुकूल विकल्पों के उपयोग पर जोर दिया। कैंटीन संचालक को भी पॉलीथिन का उपयोग रोकने के लिए पाबंद किया गया। इस मौके पर डॉ. श्याम लाल, समिति संयोजक डॉ. हितेश मिढ़ा, जय कृष्ण, जसवंत मौजूद रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण और परिसर को स्वच्छ बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।