जोधपुर शहर में बिजली लाइनों के रखरखाव के चलते मंगलवार को कई कॉलोनी में बिजली बंद रहेगी। कई इलाकों में चार घंटे तक बिजली नहीं आएगी। इसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। सुबह 7 से सुबह 9 बजे तक मोहन नगर, हनवंत ए. जैन कॉलोनी, दुर्गादास कॉलोनी, गांधीपुरा, जेडएस कॉलोनी, आकाशवाणी, शिव शक्ति नगर, महामंदिर, धानमंडी, इनकम टैक्स कॉलोनी, पावटा सी रोड व 33/11 के वी बीजेएस उपचौकी से संबंधित क्षेत्र। 33 केवी फीडर संख्या 9 से जुडे़ सभी गांव व क्षेत्र जैसे बनाड़, जाजीवाल, नांदड़ा, खाखरिया, सालवा आदि से लेकर 11 केवी फीडर में 6 और वीर तेजा फीडर नांदड़ी बिजलीघर से जुडे़ सभी क्षेत्र जैसे नांदड़ी गांव आदि। सुबह 7 से सुबह 10 बजे तक 11kv भदवासिया फीडर से संबंधित क्षेत्र भदवसिया मैन रोड, मंदिर बनामार विचलावास, संत रवि दास कॉलोनी, मदनसिया हॉस्पिटल के पीछे, गालेश्वर मंदिर के पास, परिहार नगर भांड, बस्ती, भदवसिया स्कूल के पास। सुबह 7 बजे सुबह 11 बजे तक माता का शान चौराहा, तिरुपति बा‌ला‌जी नगर, सालासर नागर, जगद‌ंबा कॉलोनी, बलेद्रव नगर, कम‌ला नगर, सालासर नगर-B, खेबी वाला बेरा, रामदेव कॉलोनी, माता का थान स्कूल के आस-पास का क्षेत्र।