भास्कर संवाददाता | पाली लखोटिया उद्यान स्थित रंगमंच प्रांगण में शनिवार को भारतीय मजदूर संघ की जिला कार्यसमिति की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष सुनील चौहान की अध्यक्षता तथा भामसं के प्रदेश उपाध्यक्ष व संभाग प्रभारी कुशलाराम डऊकिया और संभाग संगठन मंत्री की मौजूदगी रही। संगठन को मजबूती देने के लिए 5 नई यूनियन बनाने का निर्णय लिया गया। ब्यावर में प्रदेश स्तरीय बैठक के निर्णयों की जानकारी देते हुए जिले की आगामी योजना बनाई गई। कार्य विस्तार के लिए तहसील संयोजकों की नियुक्तियां की जाएंगी। संपूर्ण पाली जिले की विभिन्न तहसीलों में प्रवास कर तहसील कार्यसमिति का गठन किया जाएगा। 23 जुलाई को सभी तहसीलों पर ध्वजारोहण कर रैली निकाली जाएगी। 28 अगस्त को पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान जन जागरण अभियान चलाकर वृहद स्तर पर पौधारोपण किया जाएगा। बैठक में भारतीय प्राइवेट मजदूर महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम कुमार अरटीया, जिला उपाध्यक्ष गणपतदास वैष्णव, मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष हेमंत जोशी, महाराजा उम्मेद मिल कर्मचारी संघ से जिला कार्यसमिति सदस्य राधेश्याम सैन, स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ फालना इकाई से कांतीलाल आदिवाल और जिला सह मंत्री विरेन्द्र बंजारा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।