चूरू | नगरश्री सभागार में निलयम वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से आयोजित कंप्यूटर व ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण के 50 विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीबीईओ सूर्यकांत शर्मा ने की तथा मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. महेंद्र खारड़िया थे। विशिष्ट अतिथि डॉ. तमन्ना शर्मा थीं। कार्यक्रम में फाउंडेशन अध्यक्ष प्रतिष्ठा राव ने संस्था की गतिविधियों व उद्देश्यों की जानकारी दी। सरला राव, लक्ष्मण सिंह व विजय इसरानी ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ. आशीष शर्मा, लक्ष्मी कोठारी, शिव भगवान बजाज, धर्मवीर जाखड़, संदीप जांगिड़, श्याम सुंदर शर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन रमेश सोनी ने किया।