भास्कर न्यूज| बाड़मेर जिले के ग्रामीण थाना क्षेत्र के धनोड़ा गांव में घर की छत पर सोने के बाद उठी 6 साल की रुखसाना 10 फीट की ऊंचाई से नीचे आंगन में गिर गई। सिर फटने से उसकी मौत हो गई। हालांकि उसकी गर्दन, कमर में गंभीर चोटें आने के बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ग्रामीण थाने के एएसआई आनंदसिंह ने बताया, रुखसाना गुरुवार रात परिवार के साथ छत पर सोई थी। छत पर अकेली थी। सुबह उठने के बाद छत से गिर गई।