भास्कर न्यूज | बाड़मेर शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी ने विधानसभा क्षेत्र शिव के राजकीय विद्यालयों में लंबे समय से खाली चल रहे वरिष्ठ अध्यापकों के पदों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक, जोधपुर संभाग को पत्र लिखा है। उन्होंने तत्काल कार्रवाई की मांग की है। भाटी ने पत्र में बताया कि शिव क्षेत्र के विद्यालयों में वरिष्ठ अध्यापकों के सैकड़ों पद लंबे समय से रिक्त हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार प्रारम्भिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में 160 पद खाली हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में विभिन्न विषयों के 658 पद रिक्त हैं। कुल 818 पद खाली होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने लिखा कि वरिष्ठ अध्यापकों की काउंसलिंग प्रक्रिया संचालित होने जा रही है।