भास्कर न्यूज | बाड़मेर शहर के नेहरू नगर रेलवे पटरी पर रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक अज्ञात युवक जोधपुर-बाड़मेर एक्सप्रेस के आगे अचानक आ गया। ट्रेन से जोरदार टक्कर के कारण युवक का सिर फट गया, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना के सहायक उपनिरीक्षक नरपत कुमार पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार घटना की जानकारी मिलने पर जीआरपी और आरपीएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। मौका मुआयना किया गया।