राजसमंद | अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान 2026 की शुरुआत पर राजसमंद जिले की नगर इकाई कांकरोली ने नव प्रभात शिक्षण संस्थान एमडी में सदस्यता अभियान का पोस्टर विमोचित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को परिषद के इतिहास, राष्ट्र निर्माण में भूमिका, विद्यार्थी हितों के लिए किए जा रहे कामों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों से कहा कि वे विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन का हिस्सा बनें। अपने व्यक्तित्व का विकास करें। छात्र हितों की आवाज बनें। राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में भूमिका निभाएं। वक्ताओं ने कहा कि परिषद ने हमेशा विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष किया है। आगे भी हर विद्यार्थी के हित में मजबूती से खड़ी रहेगी। इस दौरान प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमावत, एबीवीपी जिला प्रमुख गिरिजेश पारासर, जिला संयोजक भव्यराजसिंह चौहान, पूर्व जिला संयोजक गोपाल कुमावत सहित संस्थान के अन्य शिक्षक, परिषद के कार्यकर्ता व विद्यार्थी मौजूद थे।