भास्कर संवाददाता | श्रीगंगानगर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव एडीजे रवि प्रकाश सुथार ने बुधवार को गुड शेफर्ड स्कूल में ‘साइबर सुरक्षा व सोशल मीडिया' पर आयोजित जागरूकता शिविर को संबोधित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को साइबर बुलिंग, फर्जी अकाउंट और ऑनलाइन गेमिंग के खतरों से आगाह किया। एडीजे सुथार ने सलाह दी कि ऑनलाइन दुर्व्यवहार होने पर घबराएं नहीं, सबूत के तौर पर स्क्रीन शॉट लेकर तुरंत परिजनों-शिक्षकों को बताएं या साइबर पुलिस से शिकायत करें। इस दौरान चीफ एलएडीसी रोहताश यादव, प्रबंधक मानव चिमनी और प्राचार्य अमोलदीप कौर सहित अन्य उपस्थित रहे।