ब्यावर| विकास मंडल ट्रस्ट की मासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में ट्रस्ट के विस्तार, भविष्य की योजनाओं पर फैसले लिए गए। सभा में ट्रस्टी मुरलीधर शर्मा ने ट्रस्ट मंडल के विस्तार का प्रस्ताव रखा। विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से दो नए ट्रस्टियों की नियुक्ति की गई। ट्रस्ट सचिव जबरचन्द कोठारी ने संरक्षक रमेश भराडिया को ट्रस्टी बनाने का प्रस्ताव रखा। समर्थन राजेन्द्र गर्ग ने किया। अध्यक्ष महावीर चन्द लोढ़ा ने भी समर्थन किया। अध्यक्ष महावीर चन्द लोढ़ा ने भामाशाह सुनील खेतपालिया को ट्रस्टी बनाने का प्रस्ताव रखा। अनुमोदन उपाध्यक्ष नौरतमल माहेश्वरी ने किया। ट्रस्टी शांतिलाल नाबरिया ने भी अनुमोदन किया। नवनियुक्त ट्रस्टी रमेश भराडिया का मौजूद ट्रस्टियों, संरक्षकों ने मुंह मीठा कराकर स्वागत किया। माल्यार्पण भी किया। भराडिया ने ट्रस्ट के सिद्धांतों का पालन करने की प्रतिज्ञा ली। सेवाओं में लगातार बढ़ोतरी की बात कही।