अजमेर में आगरा फोर्ट ट्रेन से उतरते हुए 14 साल का एक लड़का गिर गया। उसका बायां पैर घुटने के नीचे से कट गया। स्टेशन पर मौजूद लोग उसे जेएलएन हॉस्पिटल लेकर गया। हादसा हुआ था। जीआरपी पुलिस ने हॉस्पिटल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। जीआरपी थाने के एएसआई हीरालाल ने बताया कि घायल लड़का प्रयागराज (14) पुत्र उमेश कुमार है। वह अपने तीन दोस्तों के साथ जयपुर घूमने गया था। ट्रेन से वापस अजमेर आ रहा था। सीआरपीएफ ब्रिज के पास ट्रेन से उतरते हुए गिर गया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि चलती ट्रेन से उतरते समय उसका पैर फिसल गया, जिससे वह नीचे गिर गया।