पर्यटन नगरी अजमेर में बिजली, सड़क, पानी, बेसहारा पशु और सफाई जैसी बुनियादी सुविधाओं की बदहाली से लोग परेशान हैं। अजमेर में सफाई के बाद रोड लाइट और जाम नालियां सबसे बड़ी समस्या हैं। दैनिक भास्कर एप की पहल ‘भास्कर समाधान‘ शहर के लोगों के लिए अपनी आवाज प्रशासन तक पहुंचाने का सशक्त जरिया बन चुका है। लोग अपने वार्ड की समस्याओं के फोटो वीडियो शेयर कर जिम्मेदारों से जवाब मांग रहे हैं। लोगों की समस्याओं के समाधान में ‘भास्कर समाधान‘ भी अहम भूमिका निभा रहा है। विभाग के जिम्मेदार भी लोगों की परेशानियों का हल करने में सहयोग कर रहे हैं। 8 दिन से पानी नहीं, अधिकारी बोले आ रहा अजमेर के लोहागल ग्राम के दुर्गा प्रसाद धर्मशाला रोड वाली गली से बिरम देव ने समस्या पोस्ट की हैं। उन्होंने बताया कि उनके क्षेत्र में साल 2009 से सड़क नहीं बनी है। कचरा भी नियमित रूप से नहीं उठता है। पानी का प्रेशर इतना कम है कि मोटर लगाने के बाद भी पर्याप्त पानी नही मिल पाता है। इन सभी समस्याओं का समाधान करने की बजाय संबंधित विभाग के अधिकारियों ने समाधान जारी है लिखकर इतिश्री कर ली है, जबकि लोग बहुत परेशान हैं। छह परिवार जलभराव के कारण परेशान अजमेर के वैशाली नगर से ऋचा हीरानी ने जलभराव और जाम नालों की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि चौधरी कॉलोनी के सामने बनी रोड मानसरोवर क्षेत्र को जोड़ती है। इस रोड का ढलान सही नहीं होने के कारण बारिश होने पर मकान संख्या ए–1 से लेकर ए–6 तक घर के आगे इतना जलभराव हो जाता है कि जैसे बाढ़ आ गई है। मकानों में रह रहे परिवारों के साथ इस मुख्य रोड से गुजरने वाला हर व्यक्ति परेशान होता है। कचरे गंदगी से क्षेत्रवासियों का जीना मुहाल दरगाह बाजार के नया बाजार इलाके से स्थानीय लोगों ने सामूहिक रूप से दैनिक भासकर एप के ‘भास्कर समाधान’ पर अपने इलाके की समस्या पोस्ट कर समाधान की अपील की है। उन्होंने पोस्ट के साथ फोटो शेयर कर नया बाजार इलाके में पिंक टॉयलेट के शिलान्यास की हकीकत बयां करते हुए लिखा है कि आज तक सहां न तो टॉयलेट ही बना है न ही नियमित साफ–सफाई ही होती है। इसका जल्द समाधान कर दरगाह बाजार को राहत पहुंचाएं। स्ट्रीट लाइट बंद, अंधेरे में डूबे रास्ते सूरज चौहान ने मीर शाह अली रोड, इंदिरा कॉलोनी, मिर्साली कॉलोनी से अपने एरिया की स्ट्रीट लाइट की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि अंधेरे के कारण तंग गलियों से आना–जाना बहुत मुश्किल हो गया है। बजुर्गों और बच्चों महिलाओं को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। लाइट ठीक करवाकर क्षेत्रावासियों को राहत दें। अब एक नजर उन समस्याओं के समाधान पर जो अधिकारियों की कोशिशों से संभव हुए… पोस्ट के बाद ठीक हुआ सीवरेज का ढक्कन अजमेर के पाल बिचला रोड, कोकिल कुंज से अनिल कुमार ने सीवरेज लाइन के ढक्कन के टुकड़ों में बंट जाने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि चैम्बर के ऊपर लगा ढक्कन बड़े वाहनों के गुजरने से टूटकर बीच सड़क ही बिखरा पड़ा है। इससे दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। समस्या सामने आने के बाद संबंधित वार्ड के निगम अधिकारी ने नया ढक्कन लगवाकर मरम्मत करा दी है। पार्षद सुनील धानका बने 'पब्लिक के स्टार' यतीश कुमार ने करणी विहार, नेहरु नगर से दिन रात जलती रोड लाइट की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया कि उनके एरिया में एक स्ट्रीट लाइट बीते 10 दिन से लगातार जल रही है। इस पर जवाब मिला कि यह समस्या निगम के अधिकार क्षेत्र में है। करीब 15 दिन बीत जाने के बाद भी जब समाधान नहीं हुआ तो पार्षद सुनील धानका ने पहल कर कर्मचारियों के सहयोग से इस लाइट को ठीक करवा दिया है। समस्या का समाधन हो गया है। एप से लोगों को मिल रहा समाधान समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर या गांव की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ये खबरें भी पढ़िए… 1.भास्कर समाधान, कई दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाईट चालू:अजमेर में कहीं गंदा पानी, कही पेयजल संकट, सड़क और सीवरेज समस्याओं से जूझ रहे लोग 2.‘भास्कर समाधान’: एक पोस्ट से मिल रहा हल:अजमेर में अधिकारी शिकायतों पर ले रहे एक्शन, यूजर बोले 25 साल से नालियां ठीक नहीं हुईं तो दरगाह बाजार का 15 दिन से गड्‌ढा 3.‘भास्कर समाधान’: समस्याओं का हल एक पोस्ट से:अधिकारी शिकायतों का खुद करवा रहे समाधान, अजमेर में नाली, सफाई और पानी सबसे बड़ी बुनियादी समस्या 4.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 5‘भास्कर समाधान’: अधिकारी खुद करवा रहे सॉल्यूशन:दरगाह बाजार में नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था, 6 महीने से खराब हैंडपंप