अजमेर में बीजेपी प्रदेश प्रभारी राधामोहनदास अग्रवाल की टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है। पायलट समर्थकों ने अग्रवाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनका पुतला जलाया। इस दौरान शहर कांग्रेस में दो फाड़ नजर आई। पूर्व शहर अध्यक्ष विजय जैन के नेतृत्व में पायलट समर्थक कांग्रेसी गांधी भवन पर इकट्ठा हुए और भाजपा नेता का पुतला फूंकर नारेबाजी की। लेकिन इसमें वर्तमान शहर अध्यक्ष डॉ राजकुमार जयपाल शामिल नहीं हुए। विजय जैने बोले- राजकुमार की राजनीति पर लगेगा फुलस्टॉप डॉ राजकुमार जयपाल द्वारा फेसबुक पर की गई पोस्ट पर पूर्व शहर अध्यक्ष विजय जैन ने टिप्पणी की। उन्होंने लिखा कि सचिन पायलट अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हैं। अगर उनके लिए किसी ने टिप्पणी की है तो डॉ राजकुमार जयपाल का फर्ज था कि वह घर से बाहर निकाल कर सड़कों पर उतरे। वह प्रदर्शन में नहीं आए यह उनकी एक बड़ी नादानी है। आने वाले समय में उनकी राजनीति पर फुलस्टॉप लग जायेगा। हमारे लिए सारे नेता सम्मानजनक हैं। विजय जैन की टिप्पणी पर राजकुमार ने किया पलटवार वर्तमान शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ राजकुमार जयपाल ने कहा कि वह वर्तमान में जयपुर हैं। लेकिन उन्हें कोई कार्यक्रम की जानकारी नहीं थी। सचिन पायलट सबके नेता हैं। मैं अजमेर शहर का वर्तमान में हेड हूं। शहर में जो भी कार्यक्रम होंगे वह मेरी देखरेख या मेरे कहने पर ही होंगे। नहीं तो ऐसे कोई भी कांग्रेस के नाम पर कार्यक्रम कर देगा। पार्टी में अनुशासन होना जरूरी है। सचिन पायलट के लिए जो टिप्पणी की गई उसकी मैं निंदा करता हूं।' कांग्रेस शहर अध्यक्ष डॉ राजकुमार जयपाल द्वारा फेसबुक पर की गई पोस्ट.... पायलट के समर्थन में कांग्रेसियों ने भाजपा नेता का पुतला फूंका दरअसल, बुधवार को पायलट समर्थक कांग्रेसियों ने बीजेपी प्रदेश प्रभारी के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने बीजेपी प्रभारी द्वारा सचिन पायलट से मांगी मांगने की मांग की, ऐसा न करने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान समर्थकों ने गांधी भवन के बाहर भाजपा नेता का पुतला फूंका और नारेबाजी की। प्रदर्शन में कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह रलावता, नसीराबाद से विधानसभा प्रत्याशी शिव प्रकाश गुर्जर सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए। पूर्व शहर अध्यक्ष बोले- माफी मांगे बीजेपी नेता शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष विजय जैन ने कहा कि बीजेपी राजस्थान प्रभारी राधा मोहन दास ने अपनी जुबान को बिगाड़ने का काम किया है। सचिन पायलट के लिए जो टिप्पणी की गई उस पर राजस्थान में काफी आक्रोश है। राधा मोहन दास को जल्द सचिन पायलट से माफी मांग कर अपने शब्दों को वापस लेने की जरूरत है। इसके विरोध में आज कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर आंदोलन की चेतावनी दी है।