अजमेर के गुलाब बाड़ी इलाके में शुक्रवार रात को आवारा सांड ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। दो सांडों में अचानक झगड़ा हो गया, इस दौरान एक घर का गेट खुला होने के चलते एक सांड अचानक उसमें घुस गया और जमकर तोड़फोड़ की। बेड पर चढ़कर गंदगी फैला दी। सांड के बेड पर चढ़ने से बेड टूट गया। मोहल्ले के ही आकाश बसंल ने बताया कि दो साडों में झगड़ा हो गया, उन्होंने वहां खड़ी करीब 7 से 8 बाइकों में तोड़फोड़ की। लड़ते लड़ते एक सांड पास के ही प्रेमचंद बैरवा के घर में घुस गया। घरवालों ने सांड को बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत की, लेकिन वह टस से मस नहीं हुआ। मोहल्ले वाले करीब 1 घंटे तक उसे निकालने की कोशिश करते रहे। सूचना पर सुबह प्रशासन की टीम दोनों सांडों को पकड़कर ले गई। घटना शुक्रवार रात 9 बजे गुलाब बाड़ी इलाके के मिस्त्री मोहल्ला की है। PHOTOS में देखिए सांड का आतंक… -- ये खबर भी पढ़ें अजमेर के सावर में पानी की टंकी पर चढ़ा सांड,VIDEO:सिविल डिफेंस की टीम को देखकर कूदने की कोशिश, क्रेन मंगवाई अजमेर जिले के सावर थाना क्षेत्र में एक सांड 60 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गया। सांड को टंकी की सीढिय़ों पर देखकर गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी। घटना सावर थाना क्षेत्र के टांकावास गांव में शनिवार शाम 5 बजे की है। (पूरी खबर पढ़ें)