अजमेर जिले के नसीराबाद क्षेत्र में दिलवाड़ी पुलिया के पास एक कार में अचानक आग लग गई। हादसा शनिवार सुबह 5 बजे भीलवाड़ा से जयपुर जा रही कार में हुआ। चलते वाहन में आग लगने से कार कुछ ही पलों में आग का गोला बन गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कार में एक ही परिवार के ड्राइवर सहित 4 लोग सवार थे। कार सवार लोगों ने समय रहते बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को सूचना दी। सीचना के 45 मिनट बाद अजमेर के सेदरिया से दमकल मौके पर पहुंची। तब तक कार जलकर राख हो गई थी। नसीराबाद पुलिस के अनुसार, गाड़ी में ड्राइवर सहित 4 लोग सवार थे, वह खेड़ा गुजरात से खाटूश्याम जा रहे थे। उनके पास रेड कलर की हुंडई की वर्ना कार थी। आग लगने के करीब 30 मिनट बाद दमकल की गाड़ी पहुंची, तब तक कार जलकर राख हो गई थी। हादसे के कारण कुछ समय सड़क पर ट्रैफिक जाम रहा। सूचना पर नसीराबाद सदर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शुरूआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की आशंका जताई गई है। देखिए हादसे के फोटोज्… इनपुट-सुधीर मित्तल व रियाज अहदम