अजमेर शहर में अवैध गतिविधियों पर चल रहे अभियान के तहत रामगंज थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 52,100 रुपए नगद और ताश की गड्डियां भी बरामद की हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चल रहे एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व वृत्ताधिकारी के सुपरविजन में थानाधिकारी डॉ. दीपेंद्र सैनी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। बंद मकान में चल रहा था जुआ पुलिस को सूचना मिली थी कि हरिजन बस्ती, सांसी बस्ती क्षेत्र में एक बंद मकान में कुछ लोग संगठित होकर जुआ खेल रहे हैं। इस पर पुलिस टीम ने 23 अप्रैल की शाम करीब 7 बजे दबिश दी। मौके पर 10 को जुआ खेलते गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि मकान मालिक अरुणा मौके से फरार हो गई, जिसकी तलाश जारी है। मामले में आगे अनुसंधान किया जा रहा है। इन आरोपियों को किया गिरफ्तार डिलीवरी बॉय की बाइक चोरी करने वाला गिरफ्तार अजमेर की कृष्णगंज थाना पुलिस ने डिलीवरी बॉय की चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले में 7 महीने बाद खुलासा करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक भी बरामद कर ली है। थानाप्रभारी अरविन्द सिंह चारण ने बताया कि मामले में विशेष टीम गठित कर तकनीकी संसाधनों और मुखबिर तंत्र की मदद से जांच शुरू की गई। जांच के दौरान सामने आया कि किशनगढ़ निवासी आशीष कुमार मेघवाल बाइक चोरी कर उसे लेकर गुजरात के अहमदाबाद भाग गया था। पुलिस ने आरोपी की लोकेशन ट्रेस की। जैसे ही वह वापस पुष्कर लौटा, पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपी की पहचान आशीष कुमार मेघवाल (30) के रूप में हुई है, जो हाल ही में पुष्कर के नया रंगजी मंदिर क्षेत्र में रह रहा था। यह है मामला कृष्णगंज थाना क्षेत्र में 28 सितम्बर 2025 को पीड़ित गोविंद माली ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उसने बताया कि वह वैशाली नगर स्थित एक स्टोर में डिलीवरी बॉय का काम करता है। दोपहर करीब 12:30 बजे वह स्टोर के अंदर गया था, इसी दौरान बाहर खड़ी उसकी मोटरसाइकिल अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया।