अजमेर की अलवर गेट थाना पुलिस ने बुजुर्ग महिला की चेन तोड़ने की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी अनुराग शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सोने की चेन और वारदात में यूज ली गई बाइक भी बरामद की है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुट गई है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी स्मैक लेता था। आरोपी नशे की लत पूरी करने के लिए इस तरह की घटनाओं को अंजाम देता था। आरोपी के खिलाफ पहले से ही पांच आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। CCTV फुटेज में मिले हुलिए के आधार पर चेन स्नैचर को पकड़ा अलवर गेट थाना प्रभारी नरेन्द्र जाखड़ ने बताया कि सात पीपली बालाजी के मंदिर के पास शिवनगर बिहारी गंज अजमेर निवासी संतोष शर्मा (77) पत्नी भेरूलाल ने 2 मई को रिपोर्ट दी। वह शाम को 7 बजे आडी पुलिया के पास से सब्जी खरीद कर मकान की गली में जा रही थी। इस दौरान सामने से एक अज्ञात बाइक सवार युवक तेज गति से आया और गले में पहनी हुई सोने की 1 तोला चेन को तोड़ कर ले गया। वारदात के बाद उसने चिल्लाकर आसपास के लोगों को बताया, लेकिन तब तक वह फरार हो गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जाखड़ ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए अभय कमांड सेंटर और लोकल सीसीटीवी कैमरे खंगाले। सीसीटीवी से मिले हुलिए के आधार पर राजकॉप एप में फोटो मैच एप से सर्च किया गया तो आरोपी अनुराग शर्मा नाम के व्यक्ति से फोटो मैच हुआ। मुखबिर की सूचना पर आरोपी अनुराग शर्मा को जोसंगज रेलवे क्वार्टर के पास से पकड़ा और पूछताछ में आरोपी ने चेन छीनने की वारदात स्वीकार कर ली। आरोपी के कब्जे से एक सोने की धातु जैसी चेन बरामद कर बाइक जब्त की है। …………. पढें ये खबर भी…. फैक्ट्री से घर लौट रहे मैकेनिक की मौत:सड़क पर गड्‌ढों के कारण बिगड़ा बैलेंस; ग्रामीणों ने लगाया जाम, समझाइश के बाद माने फैक्ट्री से घर लौट रहे 32 साल के मैकेनिक की सड़क हादसे में मौत हो गई। ग्रामीणों ने हादसे के बाद शव उठाने से मना कर दिया और युवक के आश्रितों के लिए मुआवजे की मांग की। इसके अलावा फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से क्षतिग्रस्त सड़क की सुध नहीं लेने का आरोप लगाया। हादसा अजमेर जिले के पीसांगन थाना क्षेत्र का है। ग्रामीणों ने रास मांगलियावास हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना पर पीसांगन थानाधिकारी सरोज चौधरी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। करीब 2 घंटे की समझाइश के बाद शव को उठाया गया। पूरी खबर पढें