जयपुर SOG की ओर से फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र से नौकरी पाने के मामले में प्रदेश में कार्रवाई जारी है। इसी के तहत एसओजी के निर्देश पर ब्यावर पुलिस कृषि विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी को मेडिकल के लिए जेएलएन हॉस्पिटल लेकर पहुंची। यहां ईएनटी विभाग में कर्मचारी का मेडिकल करवाने के बाद ब्यावर पुलिस उसे वापस अपने साथ ले गई। कर्मचारी का सोमवार को भी अस्पताल में मेडिकल करवाया गया था। इस दौरान मसूदा सीईओ जय सिंह मौजूद रहे। मसूदा सीओ जय सिंह ने मामले में कहा कि एसओजी की ओर से दिव्यांग प्रमाण पत्र की जांच को लेकर एक शिकायत प्राप्त हुई थी। इस शिकायत के तहत कृषि विभाग में कार्यरत पवन दाधीच को मेडिकल करवाने के लिए जेएलएन अस्पताल लाया गया। ईएनटी विभाग में मेडिकल करवाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद एसओजी को रिपोर्ट दी जाएगी। मामले में आगे की कार्रवाई एसओजी करेगी। जानकारी के अनुसार पवन दधीच के खिलाफ फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाकर नौकरी हासिल करने की शिकायत एसओजी को प्राप्त हुई है। जिसे लेकर एसओजी मामले की जांच में जुटी है।