अजमेर शहर में बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान की दिशा में प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। भास्कर समाधान पर उठाए गए मुद्दों पर संबंधित विभागों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें चालू कराईं, आवारा पशुओं को हटाया और सफाई व्यवस्था में सुधार किया। इन प्रयासों से कई क्षेत्रों में लोगों को अंधेरे, गंदगी और आवारा पशुओं की समस्या से राहत मिली। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत देने का काम किया… आज के स्टार ऑफिसर : पशु चिकित्सक पृथ्वी सिंह जोधा आज के हमारे स्टार ऑफिसर पशु चिकित्सक पृथ्वी सिंह जोधा बने हैं। अजमेर के शंकर नगर स्थित पूजा मार्ग क्षेत्र से गुरमीत ने भास्कर समाधान पर समस्या पोस्ट की थी कि क्षेत्र में आवारा पशुओं के जमावड़े और गंदगी के कारण लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सड़कों पर आवारा पशुओं के घूमने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी, वहीं गंदगी के कारण आसपास का वातावरण भी प्रभावित हो रहा था। समस्या सामने आने के बाद पृथ्वी सिंह जोधा ने मामले का त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित टीम को मौके पर भेजा। कार्रवाई के दौरान आवारा पशुओं को हटवाया गया और क्षेत्र में सफाई व्यवस्था भी सुनिश्चित कराई गई। समय पर हुई कार्रवाई से स्थानीय लोगों को राहत मिली तथा क्षेत्र में सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण बहाल हुआ। 10 दिन से बंद स्ट्रीट लाइटें हुईं चालू अजमेर शहर के बलदेव नगर की गली नं -1 में पिछले 10 दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों की समस्या का समाधान हो गया है। शिकायतकर्ता दीपक की समस्या पर संबंधित विभाग ने कार्रवाई करते हुए स्ट्रीट लाइटें चालू कर दीं। लाइटें शुरू होने से गली में फिर से रोशनी हो गई है। इससे रात में आने-जाने वाले लोगों को राहत मिली है और चोरी व अन्य घटनाओं की आशंका भी कम हुई है। गढ़ी मालियान में स्ट्रीट लाइटें चालू, अंधेरे से मिली राहत गढ़ी मालियान क्षेत्र में कई दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों की समस्या का समाधान कर दिया गया है। शिकायतकर्ता दीपक मोर्य की समस्या के बाद संबंधित विभाग ने स्ट्रीट लाइटें ठीक कर चालू कर दीं। अब क्षेत्र में रात के समय पर्याप्त रोशनी रहने लगी है, जिससे स्थानीय लोगों को सुरक्षित आवाजाही में सुविधा मिल रही है। आवारा पशुओं और गंदगी की समस्या का हुआ समाधान शंकर नगर के पूजा मार्ग क्षेत्र में आवारा पशुओं और गंदगी की समस्या का समाधान कर दिया गया है। शिकायतकर्ता गुरमीत की समस्या पर संबंधित विभाग ने कार्रवाई करते हुए आवश्यक व्यवस्था कराई। अब क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बेहतर हुई है और लोगों को आवारा पशुओं से भी राहत मिली है। खानपुरा रोड पर आवारा पशुओं की समस्या दूर अजमेर। सुभाष नगर के खानपुरा रोड स्थित गली नंबर 12 में आवारा गाय और कुत्तों की समस्या का समाधान हो गया है। शिकायतकर्ता आसिफ खान की समस्या के बाद संबंधित विभाग ने कार्रवाई कर क्षेत्र से आवारा पशुओं को हटवाया। इससे स्थानीय लोगों, बच्चों और बुजुर्गों को राहत मिली है तथा अब लोगों को सुरक्षित तरीके से आने-जाने में सुविधा हो रही है। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान होना अभी बाकी हैं… शहर में बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं लगातार लोगों की परेशानी बढ़ा रही हैं। कई क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइटें बंद होने से रात में अंधेरा पसरा है, जबकि पाइपलाइन लीकेज और सीवरेज कार्य के बाद छोड़े गए गड्ढों से आवागमन प्रभावित हो रहा है। भास्कर समाधान पर नागरिकों ने इन समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए संबंधित विभागों से जल्द कार्रवाई कर राहत दिलाने की मांग की है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… स्ट्रीट लाइट बंद होने से कॉलोनी में अंधेरा हाथी खेड़ा स्थित राज कॉलोनी में पिछले 12 दिनों से स्ट्रीट लाइटें बंद होने से लोगों को रात के समय परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायतकर्ता प्रिया ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बाद भी अब तक लाइटें चालू नहीं हुई हैं। अंधेरे के कारण रात में आवाजाही करना मुश्किल हो गया है और हादसे का डर बना रहता है। स्थानीय लोगों ने जल्द स्ट्रीट लाइटें शुरू कराने की मांग की है। दो दिन से बंद स्ट्रीट लाइटों से बढ़ी परेशानी अरावली विहार कॉलोनी के इंद्रा कॉलोनी क्षेत्र में पिछले दो दिनों से सभी स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। शिकायतकर्ता प्रेम ने बताया कि पूरी कॉलोनी में रात के समय अंधेरा रहने से लोगों को बाहर निकलने में दिक्कत हो रही है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम और संबंधित विभाग से जल्द लाइटें ठीक कराने की मांग की है। पाइप लाइन लीकेज से सड़क पर बह रहा पानी गोवा कॉलोनी स्थित शहीद मेजर राजू मिश्रा मार्ग पर पानी की पाइप लाइन टूटने से सड़क पर लगातार पानी बह रहा है। शिकायतकर्ता सुनील कोली ने बताया कि सीवरेज लाइन का काम होने के बाद से यह समस्या बनी हुई है। सड़क पर पानी भरने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द पाइप लाइन की मरम्मत कराने की मांग की है। सीवरेज कार्य के बाद गली में बने गड्ढों से लोग परेशान महादेव नगर में सीवरेज लाइन का काम पूरा होने के बाद भी गली की मरम्मत नहीं की गई है। शिकायतकर्ता दीपाली शर्मा ने बताया कि जगह-जगह गड्ढे और सीवरेज के होल बने होने से पूरी गली खराब हो गई है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है और दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1.चीफ हैल्थ इंस्पेक्टर रमेश बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में 20 साल पुरानी पेयजल समस्या का समाधान, महीनों बाद सफाई होने से लोग खुश 2.‘भास्कर समाधान’: अधिकारियों तक सीधे पहुंच रही समस्या:नलों से आ रहा बदबूदार पानी, सीवर ओवरफ्लो, आश्रम क्षेत्र में बच्चों को काट रहे बेसहारा कुत्ते 3.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 4.‘भास्कर समाधान’: अधिकारी खुद करवा रहे सॉल्यूशन:दरगाह बाजार में नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था, 6 महीने से खराब हैंडपंप 5.कब होगी पानी की सप्लाई, मोबाइल पर मिलेगा अपडेट:‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट में समस्या सामने आने के बाद SE ने दिए निर्देश 6.अजमेर में 'भास्कर समाधान' पर उठी आवाज:पानी, सफाई और जलभराव की समस्याओं से जूझ रहे लोग, कई शिकायतों के बाद मिली राहत 7.‘भास्कर समाधान’, अधिकारी खुद सुलझा रहे समस्या:10 दिन से स्ट्रीट लाइट बंद, नालियां जाम, घर के आगे ठेले खडे़ कर रहे सफाई कर्मचारी, सड़क बनने का इंतजार 8.‘भास्कर समाधान’, सरकारी विभाग आए एक्शन में:अधिकारी खुद कर रहे मॉनिटरिंग, 4 महीने से स्ट्रीट लाइट खराब, सफाई नहीं हो रही, पुलिया के नीचे सड़क जर्जर