रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 09619/09620 अजमेर-रांची-अजमेर साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन का संचालन करेगा। यह ट्रेन कुल 13 फेरों में संचालित होगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 09619 अजमेर-रांची साप्ताहिक समर स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को 17 अप्रैल से 10 जुलाई तक चलेगी। वापसी में, गाड़ी संख्या 09620 रांची-अजमेर साप्ताहिक समर स्पेशल प्रत्येक रविवार को 19 अप्रैल से 12 जुलाई तक संचालित होगी। कोटा मंडल में, गाड़ी संख्या 09619 का सवाई माधोपुर जंक्शन पर रात 03:40 बजे, सोगरिया पर सुबह 05:25 बजे, बारां पर सुबह 06:18 बजे और छबड़ा गुगोर पर सुबह 07:08 बजे आगमन होगा। वापसी में, गाड़ी संख्या 09620 छबड़ा गुगोर पर सुबह 09:53 बजे, बारां पर सुबह 10:55 बजे, सोगरिया पर सुबह 11:05 बजे और सवाई माधोपुर जंक्शन पर दोपहर 01:25 बजे पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन में कुल 20 डिब्बे होंगे, जिनमें 2 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 5 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 4 शयनयान श्रेणी और 4 सामान्य श्रेणी के डिब्बे शामिल हैं। यह ट्रेन अपने सफर के दौरान दोनों दिशाओं में अजमेर जंक्शन, किशनगढ़, जयपुर जंक्शन, दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर जंक्शन, सोगरिया, बारां, छबड़ा गुगोर, रुठियाई जंक्शन, गुना, सागर, दमोह, कटनी मुरवारा, ब्योहारी, सिंगरौली, ओबरा डैम, चोपन, रेनुकूट, गढ़वा रोड जंक्शन, डाल्टनगंज, बरवाडीह जंक्शन, लातेहार, तोरी, लोहरदगा बीएस और रांची स्टेशनों पर रुकेगी।