जमीनी विवाद में शादी समारोह के दौरान फायरिंग कर भागे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के साथी की महिला मित्र से इनपुट मिलने के बाद पुलिस ने सादा कपड़ों में आरोपी की निगरानी की। इसके बाद एक अपार्टमेंट के बाहर घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपी वारदात के बाद से फरार था और अलग-अलग ठिकाने बदल रहा था। मर्डर केस में भी जमानत पर चल रहा था।मामला मामला अजमेर जिले के अरांई थाना क्षेत्र का है। पिस्टल से फायरिंग कर भागा था अजमेर ग्रामीण एएसपी दीपक शर्मा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी रामेश्वर जाट निवासी धौलपुरिया को गिरफ्तार किया गया है। उस पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित था। ग्रामीण एएसपी ने बताया कि कालानाडा निवासी जतन चौधरी का अपने काका देवकरण के साथ लंबे समय से जमीन विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में जतन ने अपने साथी रामेश्वर के साथ मिलकर 10 फरवरी 2026 की रात देवकरण के घर के बाहर पिस्टल से हवाई फायरिंग करवाई थी। पुलिस ने तीन खाली कारतूस बरामद किए थे। मामले में अरांई थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस से बचने के लिए अलग-अलग छिपा था पुलिस ने पहले जतन चौधरी को गिरफ्तार किया था, जबकि रामेश्वर फरार चल रहा था। जांच में सामने आया कि आरोपी पुलिस से बचने के लिए जयपुर, अजमेर, केकड़ी, भीलवाड़ा और नागौर में लगातार ठिकाने बदल रहा था। वह तकनीकी निगरानी से बचने के लिए मोबाइल और सोशल मीडिया से भी दूरी बनाए हुए था। पुलिस ने सादे कपड़ों में निगरानी कर पकड़ा थानाधिकारी रोशन सामरिया के नेतृत्व में गठित टीम ने सादे कपड़ों में कई दिनों तक निगरानी की। पुलिस को सह आरोपी जतन चौधरी की महिला मित्र से इनपुट मिले, जिसके बाद कृष्णगंज थाना पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई कर न्यू पुष्कर बाइपास स्थित वाटिका अपार्टमेंट के बाहर जाल बिछाया गया। देर रात आरोपी के वहां पहुंचते ही पुलिस ने घेराबंदी कर दी। पुलिस टीम को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन सादे कपड़ों में पहले से तैनात पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे दबोच लिया। आरोपी को अवकाशकालीन न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पूर्व में गिरफ्तार आरोपी से एक पिस्टल,तीन खाली कारतूस, एक महिंद्रा स्कॉर्पियो से बरामद किया था।