अजमेर में ‘भास्कर समाधान’ से 20 दिन बाद खराब स्ट्रीट लाइट की समस्या का समाधान हो गया। वहीं दो महीने से ओवरफ्लो हो बह रहे सीवरेज लाइन की मरम्मत से भी स्थानीय लोगों को राहत मिली है। ऐसे ही बिजली के तारों और जाम नालियों की समस्या का भी विभाग के अधिकारियों ने समाधान करवा दिया है। अजमेर में लोगों की भेजी हुईं ऐसी ही अन्य समस्याओं के हल भी विभागीय समाधान की प्रक्रिया में हैं। पहले एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत देने का काम किया… जेईएन बीना बनीं 'स्टार ऑफिसर' अजमेर से योगेश ने केसर कॉलोनी, डॉ लाला वाली गली से दो महीने से ओवरफ्लो हो रहे सीवरेज चैम्बर की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि कई बार निगम कर्मियों को इस समस्या के बारे में बताने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। दो महीने से सीवर का गंदा पानी गलियों और सड़कों पर बह रहा है। सड़क भी बीते पांच साल से टूटी हुई है। समस्या पोस्ट होने के बाद निगम की जेईएन बीना मीणा ने समाधान करवा दिया है। पोस्ट के बाद हुई नालियाें की सफाई शहर के सांईं बाबा मार्ग, उदयनगर से राजेश पंजाबी ने नालियाें की सफाई न होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने अपनी पोस्ट में बताया था कि नालियों में बड़ी–बड़ी झाड़ियां उग आई हैं। सफाईकर्मी भी कॉलोनी में हफ्तों नहीं आते। जमादार को भी इस संबंध में कई बार कह चुके लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। बारिश में जलभराव से पूरी कॉलोनी परेशान होती है। इस समस्या के सामने आने के बाद निगम के सफाईकर्मियों ने पूरी लाइन की नालियां साफ कर लोगों की परेशानी दूर कर दी है। 20 दिन से खराब स्ट्रीट लाइट हुई रोशन अजमेर की दयानंद कॉलोनी से पंकज ने कई दिनों से खराब स्ट्रीट लाइट की समस्या ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि कॉलोनी की गली नंबर एक में 20 दिन से स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी है। इसे सुधारने के लिए निगम के कर्मचारियों को भी कह चुके लेकिन समाधान नहीं हुआ। बरसात के इन दिनों में अंधेरे में लोगों को आने–जाने में बहुत परेशानी होती है। समस्या सामने आने के बाद निगम ने स्ट्रीट लाइट ठीक करवा दी। पेड़ों में उलझे बिजली के तार किए ठीक ‘भास्कर समाधान’ पर जेपी नगर, मदार सेक्टर 3 से हिमांशु लालवानी ने बिजली के तारों में पेड़ों की टहनियों के टच होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि वार्ड 55 की डबल स्टाेरी बिल्डिंग के आसपास काफी समय से बिजली के तार पेड़ों की टहनियों में उलझे हुए हैं। इससे आए दिन स्पार्किंग होती है और कई बार फॉल्ट के कारण घंटो पॉवर कट हो जाता है। बार–बार घरों में बिजली जाने से इलेक्ट्रिक उपकरणों के खराब होने का डर रहता है। समस्या के ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने इसका समाधान करवा दिया। एक नजर उन समस्याओं पर भी जिनका समाधान अभी विभागीय प्रक्रिया में हैं… स्ट्रीट लाइट और हैंडपंप दोनों खराब अजमेर के फायसागर रोड, गोटा कॉलोनी से भाग्यश्री चौहान ने अपनी कॉलोनी की दो समस्याएं 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट की हैं। उन्होंने लिखा कि हमारी कॉलोनी में निगम की लगाई हुई स्ट्रीट लाइट कई दिनों से खराब पड़ी है। शाम होते ही पूरी गली अंधेरे में डूब जाती है। वहीं सालों से खराब पड़े कॉलोनी के हैंडपंप की भी मरम्मत नहीं करवाई गई है। अजमेर में पहले ही पेयजल की काफी समस्या है। ऐसे में इसे ठीक करवाकर राहत दें। नए बने नाले की दीवार गिरने का डर अजमेर के चचियावास रोड, चुंगी चौराहा, लोहा खान कॉलोनी से पप्पू मानसुरे ने नवनिर्मित नाले की समस्या पोस्ट की है। उन्हाेंने लिखा कि हाल ही इस नाले का निर्माण किया गया है लेकिन सेटबैक ठीक न होने के कारण यह बारिश में ढह सकता है। इससे नाले का सारा पानी वापस कॉलोनी में ही भरेगा। समस्या का समाधान कर लोगों को असुविधा से बचाएं। सड़क के गड्ढे नहीं भरे, बनी परेशानी विज्ञान नगर की मुकेश टेलर वाली गली से परेश काकानी ने टूटी सड़क और गड्ढे की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि पंचवटी कॉलोनी की गली नंबर 5 में गैस पाइपलाइन कनेक्शन के बाद रोड को दोबारा रिपेयर नहीं किया गया। इससे गली में जगह–जगह गड्ढे होने से लोगों को काफी असुविधा हो रही है। राहगीरों को भी गाड़ियां लेकर आने–जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। निगम और संबंधित विभाग के कर्मचारियों को कई बार कह चुके लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। रोड लाइट खराब, विभाग बेपरवाह ‘भास्कर समाधान’ पर नयन टाक ने सुभाष नगर से खराब स्ट्रीट लाइट की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि हमारी गली में कई दिनों से गली की सरकारी लाइट काम नहीं कर रही है। बारिया के दिनों में जहरीले जीव–जंतुओं के खतरे के बीच लोग मोबाइल की टॉर्च में रात को घर से बाहर निकल रहे हैं। निगम के कर्मचारियों को इस संबंध में कई बार कह चुके लेकिन कोई इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है। शक्ति नगर, सुभाष नगर कॉलोनी के लोगों को इससे काफी असुविधा हो रही है। इसका जल्द समाधान करवाएं। एप से लोगों को मिल रहा समाधान समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर या गांव की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1.‘भास्कर समाधान’: अधिकारियों तक सीधे पहुंच रही समस्या:नलों से आ रहा बदबूदार पानी, सीवर ओवरफ्लो, आश्रम क्षेत्र में बच्चों को काट रहे बेसहारा कुत्ते 2.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 3.‘भास्कर समाधान’: अधिकारी खुद करवा रहे सॉल्यूशन:दरगाह बाजार में नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था, 6 महीने से खराब हैंडपंप 4.कब होगी पानी की सप्लाई, मोबाइल पर मिलेगा अपडेट:‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट में समस्या सामने आने के बाद SE ने दिए निर्देश 5.अजमेर में 'भास्कर समाधान' पर उठी आवाज:पानी, सफाई और जलभराव की समस्याओं से जूझ रहे लोग, कई शिकायतों के बाद मिली राहत 6.‘भास्कर समाधान’, अधिकारी खुद सुलझा रहे समस्या:10 दिन से स्ट्रीट लाइट बंद, नालियां जाम, घर के आगे ठेले खडे़ कर रहे सफाई कर्मचारी, सड़क बनने का इंतजार 7.‘भास्कर समाधान’, सरकारी विभाग आए एक्शन में:अधिकारी खुद कर रहे मॉनिटरिंग, 4 महीने से स्ट्रीट लाइट खराब, सफाई नहीं हो रही, पुलिया के नीचे सड़क जर्जर