अजमेर में ऑनलाइन ठगी की वारदात लगातार बढ़ती जा रही हैं। ठगों ने महिला को झांसा देकर अपने अकाउंट में 3 ट्रांजैक्शन के जरिए रुपए ट्रांसफर करवाए और कुल 1 लाख 19 हजार 500 रुपए की ठगी की। पीड़ित महिला जेनिका जोनवाल धोलाभाटा आनंदपुरी क्षेत्र की रहने वाली है। महिला ने अलवर गेट थाने में मामला दर्ज करवाया है। करीब 55 हजार रुपए करवाए होल्ड अलवर गेट थाने के एएसआई राजपाल सिंह ने बताया कि महिला ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए करीब 55 हजार रुपए होल्ड करवा दिए गए हैं। साइबर ठगों ने उन्हें लालच देकर तीन अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए 25,500 रुपए, 69,000 रुपए और 25,000 रुपए ट्रांसफर करवा लिए। इस तरह कुल 1 लाख 19 हजार 500 रुपए की ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया। मामले में अलवर गेट थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह जाखड़ के निर्देशन में पूरे मामले की जांच जारी है।