अजमेर जिला परिषद् के 33 वार्डों में नामांकन वापसी के बाद अब तस्वीर पूरी तरह से साफ हो चुकी हैं। इनमें 14 वार्ड में कांग्रेस व भाजपा उम्मीदवारों में सीधा मुकाबला है। चुनाव में पूर्व मंत्री व विधायक के रिश्तेदार भी मैदान में है। पंचायत समिति प्रधान व सरपंच रहे उम्मीदवार जिला परिषद सदस्य में भाग्य आजमा रहे हैं। दोनों ही पार्टियों ने इस बार नए चेहरों को तवज्जो दी। कांग्रेस ने एक भी पुराने सदस्य को टिकट नहीं दिया। वहीं भाजपा ने केवल पूर्व जिला प्रमुख व उपजिला प्रमुख को टिकट दिया। पूर्व मंत्री के भाई भी मैदान में भाजपा में पूर्व में जिला प्रमुख रही सुशील कंवर पलाड़ा वार्ड संख्या-2 व उप जिला प्रमुख रहे हंगामीलाल चौधरी वार्ड- 12 से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लाम्बा के भाई कैलाश लाम्बा की पत्नी सुनीता चौधरी और पूर्व मंत्री सावरलाल जाट के भाई जगदीश लाम्बा भी चुनाव मैदान में है। कांग्रेस में नसीराबाद के पूर्व विधायक महेंद्र सिंह गुर्जर की पत्नी और पूर्व प्रधान कमलेश गुर्जर चुनाव लड़ रही हैं। अराई से प्रधान रही सीता देवी भी मैदान में है। मसूदा से विधायक का निर्दलीय चुनाव लड़ चुके वाजिद खान चीता की पत्नी रजिया, जिला परिषद सदस्य रहे जगदीश गोरा की बहन कंचन चौधरी चुनाव लड़ रहे हैं। यहां देखें प्रत्याशियों की लिस्ट ….. पढे़ं ये खबर भी…. अजमेर जिला परिषद सदस्य में भाजपा-कांग्रेस में 10 करोड़पति:पूर्व जिला प्रमुख पलाड़ा सबसे अमीर; कांग्रेस प्रत्याशी ने साढे़ 4 हजार रुपए बताई संपत्ति अजमेर में जिला परिषद सदस्य के लिए भाजपा-कांग्रेस उम्मीदवारों में 10 करोड़पति हैं। इसमें भाजपा से 7 और कांग्रेस से 3 सदस्य हैं। वहीं जिला परिषद के 33 वार्डों में भाजपा-कांग्रेस की ओर से उतारे गए सभी 66 उम्मीदवारों में से किसी के भी खिलाफ कोई केस नहीं है। पूरी खबर पढें Topics: राजस्थान पंचायत चुनाव