पाली में रविवार को सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में कई कैंडिडेट्स देरी से पहुंचे, जिन्हें एंट्री नहीं दी गई। इसी बीच एक महिला अभ्यर्थी एग्जाम में एंट्री के लिए मिन्नतें करती रही लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी। आखिर में वह रोने लगी। उसका कहना था कि साल भर मेहनत की और कुछ मिनट की देरी की वजह से एंट्री नहीं दी गई। वह बांगड़ कॉलेज के एग्जाम सेंटर में पहुंची थी। वह बार-बार कहती रही- प्लीज एंट्री दे दो, लेट हो गई थी, सालभर की मेहनत खराब हो जाएगी। इतना ही नहीं दूसरे कई अभ्यर्थी भी थे, ​जो 10 बजे बाद पहुंचे जिन्हें सेंटर के बाहर ही रोक दिया गया। इस दौरान वे बाइक खराब होने और गाड़ी पंक्चर होने का हवाला देते रहे। जींस वाले को एंट्री, कान के गहने, चप्पल-जूते खुलवाए बांगड़ कॉलेज में परीक्षा केंद्र पर कड़ी जांच के बाद कैंडिडेट्स को एंट्री दी गई। यहां तैनात पुलिसकर्मी गहनता से सभी जरूरी उॉक्यमेंट्स की जांच कर रहे थे। जिन महिला कैंडिडेट्स ने कानों में बालियां पहनी थीं उन्हें उतरवा लिया गया। जींस पहनकर आईं कैंडिडेट्स और पूरी आस्तीन की टी–शर्ट, शर्ट, पहनकर आए परीक्षार्थियों की आस्तीनें काटकर और जींस की गहनता से तलाशी लेने के बाद ही उन्हें सेंटर में जाने की परमिशन दी गई। जूते–चप्पल तक उतरवा लिए गए। केन्द्र पर परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों की वीडियोग्राफी भी कराई गई। फ्लाइंग टीम सहित टीपी नगर थानाप्रभारी हनुवंतसिंह सिसोदिया भी केंद्र का जायजा लेने पहुंचे। 18 केंद्रों पर दो पारी में हुई परीक्षा ASP पाली जयसिंह तंवर ने बताया कि पाली शहर के 18 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का आयोजन दो परियों में किया जा रहा है। परीक्षा में 5760 अभ्यर्थियों ने पंजीयन करवाया है। पहली पारी सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक आयोजित की जा रही है। फोटो में देखें सब इंस्पेक्टर परीक्षा