श्रीगंगानगर। राजस्थान सरकार के भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के सदस्य गोरी शंकर व्यास ने बीकानेर संभाग में श्रमिकों की उपेक्षा का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि 1 मई को भवन निर्माण श्रमिकों के लिए 150 करोड़ रुपए का आवंटन प्रस्तावित है। कई लाभार्थियों के काम समय पर नहीं हो रहे। व्यास के अनुसार बीकानेर और गंगानगर क्षेत्र में हजारों आवेदन लंबित हैं। भौतिक सत्यापन के बाद भी कागजी त्रुटियों का हवाला देकर प्रकरण रोके जा रहे हैं। दूर-दराज से आने वाले श्रमिकों को बिना काम लौटना पड़ता है। उन्होंने श्रम आयुक्त के सामने 1 मई को ‘मजदूर दिवस’ को उत्सव की तरह मनाने के विरोध का पक्ष भी रखा। व्यास ने कहा कि मुद्दा जयपुर की आगामी बैठक में उठाया जाएगा।