अलवर जिले में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। सदर और एनईबी थाना क्षेत्र में हुई दो अलग-अलग चोरी की घटनाओं में बदमाश बाइक, मोबाइल, सरकारी योजना के तहत मिला टैबलेट और मकान निर्माण में उपयोग होने वाली बिजली की वायर चोरी कर ले गए। दोनों मामलों में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहली वारदात: घर से बाइक, मोबाइल और सरकारी टैबलेट चोरी सदर थाना क्षेत्र के दादर गांव निवासी वसीम खान (19) पुत्र असलूप खान ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 6 जुलाई की रात 1 से 3 बजे के बीच अज्ञात चोर उसके घर से हीरो स्प्लेंडर प्लस (आरजे-02 एचबी-6546, मॉडल-2023) चोरी कर ले गए। इसके साथ ही रेडमी A2 मोबाइल और सैमसंग गैलेक्सी टैब A9 प्लस 5G भी चोरी हो गया। पीड़ित ने बताया कि मोबाइल और टैबलेट उसकी छोटी बहन सानिया को सरकारी योजना के तहत मिले थे, इसलिए उनके खरीद बिल उपलब्ध नहीं हैं। दूसरी वारदात: निर्माणाधीन मकान से वायर के पैकेट चोरी वहीं, एनईबी थाना क्षेत्र की मेडिकल कॉलोनी में मुकेश कुमार (42) पुत्र श्यामा लाल ने रिपोर्ट दी कि मन्नाका रोड स्थित उनके निर्माणाधीन मकान में 5 जुलाई की सुबह 5:30 से 6:30 बजे के बीच एक बदमाश दीवार फांदकर अंदर घुसा और वायर कटिंग के साथ 10 खुले और 5 सीलबंद वायर के पैकेट चोरी कर ले गया। पुलिस आस-पास सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं और मामले की जांच कर रही हैं।