अलवर में कार की टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा सवार 7वीं क्लास की 13 साल की छात्रा की मौत हो गई। उसकी बड़ी बहन बाल-बाल बच गई। घटना शहर में स्कीम 10 जैन मंदिर मोड़ पर शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे की है। घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। सीसीटीवी में घुमाव पर कार ई-रिक्शा को टक्कर मारते नजर आ रही है। पहले देखिए- हादसे से जुड़ी ये PHOTO'S बड़ी बहन के साथ स्कूल से लौट रही थी दरअसल, निजी स्कूल की छुट्टी के बाद छवि (13) अपनी 10वीं क्लास में पढ़ने वाली बड़ी बहन चेष्टा (16) के साथ ई-रिक्शा से घर लौट रही थी। जब ई-रिक्शा स्कीम 10 की तरफ टर्न लेने लगा। तब भगत सिंह सर्किल की ओर से आ रही कार ने टक्कर मार दी। टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया और छवि उछलकर उसके नीचे आ दब गई। लोगों ने बच्ची को उठाया और अलवर जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में उसकी बड़ी बहन चेष्टा और ई-रिक्शा के ड्राइवर को चोट नहीं आई। पुलिस के मुताबिक, छवि के पिता प्रमोद अरोड़ा की इलेक्ट्रॉनिक की शॉप है। एएसआई होशियार सिंह का कहना है कि जिस कार ड्राइवर ने टक्कर मारी है, उसका पता करा रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ------------ ये खबर भी पढ़िए… सैटेलाइट हॉस्पिटल में गार्ड को पीटा-VIDEO:रात को अस्पताल की खिड़की का कांच तोड़ा, पुलिस से भी उलझे मरीज के परिजन अलवर शहर के काला कुआं सैटेलाइट हॉस्पिटल में महिला मरीज के पति ने गार्ड से मारपीट कर दी। बीच-बचाव करने आए अन्य कर्मचारियों से मारपीट की गई। इसका वीडियो भी सामने आया है। यह घटना शुक्रवार देर शाम की है। (पूरी खबर पढ़ें…)