आपसी रंजिश में बाड़े में लगी आग में 12 पशु झुलस गए। दो-तीन पशु करीब 30 से 40 प्रतिशत झुलसे हैं। पीड़ित महिला ने पड़ोसियों पर ही आग लगाने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि पड़ोसी आए-दिन झगड़ा करते है। जान से मारने की धमकी भी दे चुके है। आगजनी की ये घटना अलवर के लक्ष्मणगढ़ के हरसाना गांव की है। महिला ने पड़ोसियों पर लगाया आरोप हरसाना गांव में रहने वाली महिला गल्लो देवी पत्नी विशराम मीणा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया कि 27 अप्रेल की रात करीब 2 बजे के आस-पास अचानक पशुओं के बाड़े वाले छप्पर में आग की लपटें उठ रही थी। आग का पता चलने पर परिवार के लोग बाहर आए। चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग भी आ गए। आग वाले छप्पर से थोड़ी दूर पड़ोसी अनिल मीणा पुत्र पप्पू को देखा गया। उसके साथ हरीराम मीना भी था। दोनों वहां से भाग निकल गए। आग में झुलसे पशु महिला ने आरोप लगाया कि उन्होंने दो दिन पहले भी घर में आकर जान से मारने की धमकी दी थी। छोटी-छोटी बात पर आए दिन झगड़ा करते रहे थे। 25 अप्रेल को भी घर में आकर कांच की बोतल फेंकी थी। तब धमकी भी देकर गए थे। अब पशुओं वाले छप्पर में आग लगा दी। आग के समय दोनों पास में खड़े दिखे। आग से छप्पर के अंदर बंध रहे 12 पशु झुलसे हैं, जिनमें चार भैंस है। छोटे-बड़े कई पशु झलसने से उनका बुरा हाल हो गया। बड़ी मुश्किल से रात को आग के अंदर से पशुओं को बाहर निकाला गया। जिससे उनकी जान बची लेकिन वे गंभीर रूप से झुलसे हैं। थ