अलवर जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र के केरवाड़ा गांव में भतीजी की शादी के दिन चाचा की मौत हो गई। बुधवार को ही घर में भतीजी की शादी है। उससे पहले दिन चाचा खेत में दवा छिड़कने गया तब बेहोश हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पूरे घर में खुशियां मातम में बदल गई। गांव के सरंपच रंगलाल मीणा ने बताया कि केरवाड़ा गांव निवासी राजू (40) मीणा पुत्र मिट्ठन लाल के छोटे भाई की बेटी की बुधवार को शादी है। एक दिन पहले मंगलवार को घर में भात का कार्यक्रम था। जिला अस्पताल में तोड़ा दम राजू मीणा भिंडी की फसल में कीटनाशक दवा का छिड़काव करने चला गया। वहां दवा छिड़कते समय उसकी तबीयत बिगड़ गई। वह खेत में ही बेहोश हो गया। पड़ौसियों के जरिए राजू के खेत में पड़े होने की सूचना मिली। उसे तुरंत मालाखेड़ा अस्पताल लेकर गए। वहां से अलवर रेफर कर दिया। अलवर जिला अस्पताल में देर रात दम तोड़ दिया। शादी की खुशियां मातम में बदली परिजनों ने बताया कि राजू मीणा के छोटे भाई की बेटी का विवाह बुधवार को होना था, लेकिन शादी खुशियां राजू की मौत से मातम में बदल गई। मृतक के दो पुत्र हैं।