अलवर में महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति का मर्डर कर दिया था। SC-ST कोर्ट में शनिवार को महिला के खिलाफ 9 साल के नाबालिग बेटे ने गवाही दी। कोर्ट ने बच्चे के मौखिक बयान सुनने के बाद गवाही को अगली तारीख तक के लिए स्थगित (डेफर) कर दिया। बेटे ने बताया- आरोपियों ने मेरे पापा की गर्दन मरोड़ दी, मुक्के मारे, दांत तोड़ दिए और नाखूनों से उनके शरीर पर निशान बना दिए। मेरे सामने पापा तड़पते रहे। मैं छिपकर सब देखता रहा। खेड़ली में 7 जून 2025 को अनीता राज ने अपने प्रेमी काशी और उसके साथियों के साथ मिलकर पति वीरू की बेरहमी से हत्या करवा दी थी। इस पूरी घटना का चश्मदीद गवाह उसका नाबालिग बेटा ही है, जिसने अब कोर्ट में 7 जून की रात की पूरी कहानी बयां की। पापा ने मोबाइल चार्ज लगाने के लिए कहा था बेटे ने बताया- घटना वाली रात पापा घर आए और मोबाइल चार्ज पर लगाने के लिए कहा। मैं मोबाइल चार्ज पर लगाकर टीवी देखने लगा। इसी दौरान मां ने मुझे सोने के लिए कहा। टीवी और हॉटस्पॉट बंद करके सो गया। देर रात काशी (आरोपी) घर आया, जिसके लिए मां ने दरवाजा खोला। काशी के साथ चार अन्य लोग भी थे, जिन्हें वह नहीं जानता था। काशी ने पिता के मुंह पर तकिया रख दिया। अब बोल न, अब क्यों नहीं बोलता काशी ने मेरे पिता से कहा- अब बोल न, अब क्यों नहीं बोलता। इसी दौरान मेरी मां ने कहा- इस वीरू को मार दो, बेटे को मत मारना। इसके बाद काशी ने गर्दन मरोड़ दी, मुक्के मारे, दांत तोड़ दिए और नाखूनों से शरीर पर निशान बना दिए।
मैं अंदर छिपकर पूरी घटना देखता रहा बेटे ने आगे बताया- जब वह अपने पिता को बचाने की कोशिश कर रहा था, तो काशी ने उसे अंदर फेंक दिया। इसके बाद वह अंदर छिपकर पूरी घटना देखता रहा। जब उसके पिता की मौत हो गई, तो उसकी मां ने कहा- ये तो मर गया, अब क्या करूं। आरोपियों के जाने के बाद मां ने शव पर कंबल डाल दिया और मुंह और नाक से निकले खून को साफ किया। मां और काशी दोनों ने मुझे धमकाया और कहा- किसी को कुछ मत बताना। अगर कोई पूछे तो कह देना कि वह सो रहा था। घटना के बाद तड़के करीब चार बजे अनीता ने रिश्तेदारों और परिजनों को फोन कर बताया कि उसके पति की तबीयत खराब है। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार ने इस मामले में हत्या का शक जताते हुए पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और करीब 100 सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिससे पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ। फिलहाल कोर्ट में मामले की सुनवाई जारी है। अगली तारीख पर नाबालिग गवाह की गवाही दर्ज की जाएगी। इसके बाद अन्य गवाहों को सुनने के बाद फैसला सुनाया जाएगा। वीरू से अनीता राज ने किया था प्रेम विवाह पुलिस के अनुसार, अनीता राज ने वीरू से 2001 में प्रेम विवाह किया था। अनीता का पहले से एक बेटा था, जिसे छोड़कर उसने वीरू से शादी की थी। इसके बाद में उसे वीरू से भी एक बेटा हुआ। उसी बेटे ने अब अपनी मां के खिलाफ कोर्ट में गवाही देकर पूरे मामले का खुलासा किया।
वीरू मर्डर केस से जुड़ी ये 3 खबरें भी पढ़िए…