अलवर के मालाखेड़ा में हल्दीना बाइपास पर मंगलवार रात करीब 8 बजे तेज रफ्तार कार ने 7 जनों को टक्कर दी। जिनमें से दो की मौत हो गई। मृतक कजोड़ (25) पुत्र रामदयाल सैनी निवासी बरखेड़ा के घर में दो महीने से खुशिंया थी। वह 2 महीने पहले ही पिता बना था। तीसरा घायल वेंटिलेटर पर है। हादसे के अगले दिन बुधवार सुबह नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए। कहा कि आए दिन रोड एक्सीडेंट हो रहे हैं। सरकार एक्सीडेंट कम करने के कोई प्रयास नहीं कर रही। न अब मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जा रहा है। तेज रफ्तार कार ने पहले पीछे से बाइक को टक्कर दी। इससे बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। इसके बाद अनियंत्रित क्रेटा कार ने सड़क किनारे खड़े पांच लोगों को टक्कर मार दी। इनमें 3 लोग गंभीर घायल हो गए। एक घायल की हालत नाजुक है। अलवर जिला अस्पताल में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली घायलों से मिलने आए। उस समय प्रदेश सरकार को लेकर कहा कि अलवर में आए दिन रोड एक्सीडेंट होने लगे हैं। लेकिन सरकार कुछ नहीं कर रही है। ब्लेक स्पॉट चिह्नित करने के लिए एक्सीडेंट कम करने के कोई प्रयास नहीं किए। यही नहीं अब पीड़ित परिवारों को मुआवजा नाम मात्र दिया जाता है। अलवर के इस हादसे में एक युवक के दो महीने का बेटा है। अब कैसे परिवार का लालन-पालन हो गा। यह परेशानी पीड़ित परिवार को ही झेलनी है। इन दो युवकों की मौत हो चुकी हादसे में कजोड़ (25) पुत्र रामदयाल सैनी निवासी बरखेड़ा, संतोष (30) पुत्र रमेश निवासी बरखेड़ा की मौत हो गई। वहीं घायलों में आरती पत्नी अशोक और अशोक पुत्र भगवान व लोकेश घायल हैं। ये सभी दौसा के बैजुपाड़ा के रहने वाले हैं। जिनका इलाज जारी है। कार ने 7 लोगों को टक्कर मारी, 2 की मौत:फैक्ट्री से काम कर बाइक पर आ रहे थे दो युवक, 5 लोग सड़क किनारे खड़े थे