अलवर के नयाबास स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल में चोरी हो गई। चोर तोड़फोड़ के बाद मोटर समेत गर्ल्स टॉयलेट में लगी यूज सैनिटरी पैड को जलाने वाली इलेक्ट्रिक मशीन को भी ले गए। प्रिंसिपल ने अरावली विहार थाने में चोरी का मामला दर्ज करवाया है। टीचर को सामान बिखरा और टूटा मिला प्रिंसिपल अरुणा जैन ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 6:40 बजे सहायक कर्मचारी बृजलाल शर्मा स्कूल पहुंचे थे। स्कूल में तोड़फोड़ और सामान बिखरा पड़ा था। प्याऊ में लगी पानी की मोटर और वाटर कूलर का सामान भी नहीं था। यहां तक कि गर्ल्स टॉयलेट में लगा इंसीनरेटर (यूज सैनिटरी पैड को जलाने वाली इलेक्ट्रिक मशीन) और अन्य जरूरी सामान भी गायब मिला। पुलिस स्कूल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। स्कूल प्रशासन ने जल्द कार्रवाई कर आरोपियों को पकड़ने और चोरी हुए सामान की बरामदगी की मांग की है।