अलवर शहर में नमन होटल के सामने शुक्रवार देर शाम टैंकर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर घायल हो गया। टैंकर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आज सुबह पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा। बता दें कि इस रोड पर तेज स्पीड में निकलते वाहनों के कारण आए दिन हादसे होते है। 200 फीट रोड पर हादसा एनईबी थानाधिकारी दिनेश चंद ने बताया कि अलवर के पास सैंथली गांव के निवासी टाइल्स लगाने के कारीगर फतेह सिंह (40) और मनीष भूगोर बाइपास से निकले थे। आगे 200 फीट रोड पर तेज रफ्तार में आ रहे टैंकर ने उनको टक्कर दी। दोनों को तुरंत जिला अस्पताल लेकर गए लेकिन फतेह सिंह ने दम तोड़ दिया। वहीं मनीष का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। तेज स्पीड में निकलते हैं वाहन थानाधिकारी दिनेश मीणा ने बताया कि टैंकर को जब्त कर लिया है और ड्राइवर को भी पकड़ लिया गया है। वहीं आस-पास के दुकानदारों का कहना है कि यहां ट्रैफिक पुलिस पॉइंट (लाल बत्ती) लगने के बाद भी वाहन चालक तेज रफ्तार से निकलते हैं। ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी लगाने की जरूरत है। ताकि एक्सीडेंट कम हो सकें।