अलवर शहर के पास बाला किला क्षेत्र में शनिवार शाम एक रोमांचक दृश्य देखने को मिला, जब टाइग्रेस ST-2302 खंडहर भवन की दीवार पर करीब 5 मिनट तक बैठी नजर आई। इस दौरान सफारी पर आए टूरिस्ट ने इस दुर्लभ पल को कैमरे में कैद किया। यह नजारा बेहद रोमांचकारी रहा। जंगल की रखवाली का जिम्मा लिए टाइग्रेस कभी खंडहर भवन की दीवार पर बैठती है तो कभी खड़ी हो जाती है। जबकि, टाइग्रेस के साथ 2 शावक भी मौजूद थे, लेकिन वो दीवार के ऊपर नहीं आए। देखिए, पहले ये 3 PHOTO'S खंडहर भवन की चोटी पर दिखी टाइग्रेस ST-2302 सरिस्का का ये बफर जोन का जंगल है, जो अलवर शहर से सटा हुआ है। यहां पहाड़ की चोटी पर बाला किला है। नीचे सघन जंगल है। दोनों तरफ की पहाड़ियों की बीच में करणी माता का मंदिर है। बगल में अंधेरी क्षेत्र है। उसके पास ही वाटर हॉल है। इस वाटर हॉल के पास खंडहर भवन है। इसी भवन की सबसे ऊंची दीवार पर बाघिन एसटी 2302 सफारी पर आए टूरिस्ट को नजर आई। कुछ देर तक टाइग्रेस खड़ी रही और जंगल को देखती रही कुछ देर तक टाइग्रेस खड़ी रही और जंगल को देखती रही। फिर कुछ सेकेंड के लिए बैठ गई। तभी अचानक जंगल में हलचल हुई तो बाघिन अचानक खड़ी हो गई। तब ऐसा लगा मानो टाइग्रेस किसी शिकार के लिए भवन के ऊपर तक आ गई। लेकिन कुछ देर बाद बाघिन नीचे चली गई। यह पूरा नजारा टूरिस्ट ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। टाइग्रेस ST-19 अपने 4 शावकों के साथ कई बार आ चुकी नजर असल में सरिस्का के बफर जोन के जंगल में टाइग्रेस एसटी 19 अपने चार शावकों के साथ कई बार नजर आ चुकी है। अब बफर जोन में टाइगर की संख्या अच्छी खासी है। जिसके कारण आए दिन टाइगर नजर आ जाते है। अब यहां भी टूरिस्ट की संख्या बढ़ने लगी है। इस बाला किला के आसपास के जंगल के रेंजर शंकर सिंह ने बताया कि शनिवार की शाम को बाघिन एसटी 2302 अंधेरी के पास दिखी थी। यह उसी समय का फोटाे है। किसी टूरिस्ट ने लिया होगा। ------------ ये खबरें भी पढ़िए… दो शावकों के साथ नजर आई बाघिन ST-2302,VIDEO:करणी माता मंदिर के पास दिखी, मेले में रोजाना पहुंच रहे हजारों श्रद्धालु; सरिस्का प्रशासन का अलर्ट अलवर के सरिस्का टाइगर रिजर्व क्षेत्र में बाघिन ST-2302 अपने दो शावकों के साथ अठखेलियां करती हुई नजर आई। यह मूवमेंट करणी सागर के आसपास देखा गया, जिससे हड़कंप मच गया। यहां करणी माता मंदिर में इन दिनों मेले के चलते रोजाना हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। स्थिति को देखते हुए सरिस्का प्रशासन ने अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।(पूरी खबर पढ़ें…) सरिस्का में एक साथ पांच टाइगर दिखे,VIDEO:बाघिन ST-19 अपने 4 शावकों के साथ वाटर पॉइंट पर आई, टूरिस्ट रोमांचित हो गए अलवर शहर से सटे सरिस्का के बफर जोन के जंगल में एक साथ 5 टाइगर दिखे। शुक्रवार शाम बफर जोन की सफारी के दौरान भूरासिद्ध मंदिर के पास पहाड़ी के पीछे बाघिन एसटी-19 अपने 4 शावकों के साथ वाटर पॉइंट के पास पहुंची।(पूरी खबर पढ़ें…)