अनूपगढ़ में नेशनल हाईवे 911 पर गुरुवार शाम करीब 8 बजे एक निजी बस और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा गांव 5के के पास दो भाई ढाबा के नजदीक हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चालक 24 वर्षीय राहुल पुत्र प्रहलाद, निवासी वार्ड नंबर- 2 अनूपगढ़ की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार राहुल अनूपगढ़ से घड़साना की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से एक निजी बस आ रही थी। बताया जा रहा है कि बाइक चालक ने अचानक बाइक मोड़ दी, जिससे वह सीधे बस से टकरा गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित हादसे के बाद बस चालक और कंडक्टर ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को अनूपगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई सूचना मिलने पर अनूपगढ़ पुलिस थाने के एएसआई रामकुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव को मोर्च्युरी में रखवाया है, जहां शुक्रवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस के अनुसार अभी तक परिजनों की ओर से रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी, फिलहाल मामले की जांच जारी है।