झुंझुनूं | 5वीं और 8वीं बोर्ड की पूरक परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 मई को शुरू होगी। डाइट की प्राचार्य सुनीता झाझड़िया ने बताया कि यह प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क रखी गई है और आवेदन संबंधित विद्यालय के माध्यम से ऑफलाइन भरे जाएंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 14 मई है। पात्रता के तहत वे विद्यार्थी आवेदन कर सकते है, जो मुख्य परीक्षा में अनुत्तीर्ण रहे है या किसी कारण परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए है।