चित्तौड़गढ़ से यूपी-गुजरात के लिए स्पेशल ट्रेन शुरू हो गई है। असारवा और कानपुर सेंट्रल के बीच चलने वाली इस साप्ताहिक ट्रेन का ठहराव चंदेरिया स्टेशन पर भी रहेगा, जिससे यात्रियों को डायरेक्ट कनेक्टिविटी मिलेगी। गर्मी की छुट्टियों में बढ़ते यात्री भार और कन्फर्म टिकट की समस्या को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने यह व्यवस्था की है। इस वीकली स्पेशल ट्रेन का फायदा चित्तौड़गढ़ जिले के यात्रियों को भी मिलेगा। चंदेरिया स्टेशन पर 5 मिनट का ठहराव होने से यहां के लोगों को लंबी दूरी के लिए सीधी ट्रेन सुविधा उपलब्ध होगी। असारवा से मंगलवार शाम को पहुंचेगी चंदेरिया पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के पीआरओ मुकेश कुमार ने बताया- ट्रेन संख्या 01906 असारवा-कानपुर सेंट्रल साप्ताहिक स्पेशल हर मंगलवार सुबह 8:55 बजे असारवा से रवाना होगी। यह ट्रेन शाम 5:55 बजे चंदेरिया पहुंचेगी, जहां 5 मिनट रुकने के बाद आगे बढ़ेगी और बुधवार सुबह 7 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। यह सेवा 7 अप्रैल से 14 जुलाई तक संचालित रहेगी। वापसी में कानपुर से सोमवार रात को पहुंचेगी चंदेरिया वापसी में ट्रेन संख्या 01905 कानपुर सेंट्रल-असारवा स्पेशल हर सोमवार सुबह 8:15 बजे कानपुर से रवाना होगी। यह रात 9:30 बजे चंदेरिया पहुंचेगी और 5 मिनट रुकने के बाद आगे बढ़ेगी। मंगलवार सुबह 5:45 बजे असारवा पहुंचेगी। यह सेवा 6 अप्रैल से 13 जुलाई तक चलेगी। ये रहेगा ट्रेन का रूट यह स्पेशल ट्रेन हिम्मतनगर, शामलाजी रोड, डूंगरपुर, सेमरी, जावर, उदयपुर सिटी, राणा प्रताप नगर, मावली जंक्शन, चंदेरिया, मांडलगढ़, बूंदी, केशोराय पाटन, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बयाना, रूपबास, फतेहपुर सीकरी, ईदगाह, टूंडला, फिरोजाबाद और इटावा सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। तीन राज्यों के यात्रियों को राहत ट्रेन में सेकंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास के कोच लगाए गए हैं, जिससे सभी वर्गों के यात्रियों को अपने बजट के अनुसार यात्रा की सुविधा मिल सकेगी। यह ट्रेन गुजरात, राजस्थान और उत्तर प्रदेश को जोड़ते हुए यात्रियों को आरामदायक सफर का विकल्प देगी।