पाली में बुधवार सुबह ATS (एंटी-टेररिज्म स्क्वायड) जोधपुर टीम ने कार्रवाई करते हुए एक पिता-पुत्र को उनके घर से हिरासत में लेकर कोतवाली थाने में पूछताछ के लिए ले गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि 9वीं कक्षा में पढ़ने के बाद 20 साल के युवक ने पढ़ाई छोड़ दी थी। सोशल मीडिया पर मोबाइल गेम खेलने का आदी था। इस दौरान सोशल मीडिया पर गेम खेलने वालों के बने ग्रुप में जुड़ गया। जिसमें पाकिस्तान सहित कई देशों के युवा जुड़े थे। जिनसे उसकी चैटिंग होती थी। अपने मोबाइल से विदेशी नंबर पर कई बार बातचीत भी की। शक के आधार पर एटीएस उसे पूछताछ के लिए लाई थी। पूछताछ के बाद उसके पिता को छोड़ दिया गया वहीं युवक को शांति भंग में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सुबह पहुंची ATS, ERT कमांडो भी थे साथ जानकारी के अनुसार, ATS टीम सुबह करीब 7 बजे पाली के रामदेव रोड क्षेत्र में पहुंची। यहां एक मकान में सो रहे युवक और उसके पिता को हिरासत में लिया गया। दोनों को कोतवाली थाने लाकर अलग-अलग पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई के दौरान ERT (इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम) कमांडो भी टीम के साथ मौजूद रहे। सिम पिता के नाम जांच में सामने आया है कि जिस मोबाइल नंबर से विदेशी कॉल और चेटिंग होती थी उसमें सिम उसके पिता की थी। वह सिम छात्र के पिता के नाम पर है। ATS यह पता लगाने में जुटी है कि संबंधित विदेशी नंबर किस देश का है और लगातार बातचीत का क्या कारण रहा। ऑनलाइन गेमिंग से जुड़ाव की आशंका प्रारंभिक पूछताछ में यह भी सामने आया है कि छात्र ऑनलाइन मोबाइल गेम खेलने का आदी है। आशंका जताई जा रही है कि गेमिंग के दौरान ही उसकी किसी विदेशी व्यक्ति से पहचान हुई और बातचीत शुरू हुई। फिलहाल ATS पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। --- ATS की कार्रवाई से जुड़ी ये खबर पढ़िए … जयपुर में एक साल रहा था आतंकी 'खरगोश':सी-स्कीम में नौकरी, जयसिंहपुराखोर में रहकर संवेदनशील इलाकों की रेकी की, 4 लोगों ने की मदद लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी उमर हारिस उर्फ 'खरगोश' एक या दो दिन नहीं, बल्कि 1 साल साल तक जयपुर में रहा। पूरी खबर पढ़िए