झुंझुनूं | एनएसयूआई द्वारा 9 अप्रैल को नशे के खिलाफ मैराथन का आयोजन किया जाएगा। संगठन के जिला महासचिव शुशांक चौधरी ने बताया कि एनएसयूआई के स्थापना दिवस के उपलक्ष में नशा मुक्ति एवं युवा जागरूकता अभियान शुरू किया जाएगा। सुबह 6 बजे स्वर्ण जयंती स्टेडियम से दौड़ शुरू होगी। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। जिलाध्यक्ष राहुल जाखड़ ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहकर अपने सपनों की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम में छात्रों को नशे से दूर रहने व दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प दिलाया जाएगा।