पाली में शनिवार को एनएसयूआई और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बांगड़ कॉलेज के प्रिंसिपल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन से रैली निकाली और कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रिंसिपल का पुतला फूंककर विरोध जताया। इसके बाद कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय के आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस भवन से रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ता प्रदर्शन से पहले कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ता कांग्रेस भवन में एकत्रित हुए। यहां से वे नारेबाजी करते हुए रैली के रूप में पुतला लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट के सामने बांगड़ कॉलेज के प्रिंसिपल का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया गया। कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय के आयुक्त के नाम सौंपा ज्ञापन प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय के आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि कॉलेज प्रिंसिपल ने पद का दुरुपयोग किया और नियमों की अवहेलना की। जांच रिपोर्ट का हवाला देकर लगाए आरोप कार्यकर्ताओं ने कहा कि पूर्व में कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय की ओर से हुई जांच में भी कॉलेज प्रिंसिपल को दोषी पाया गया था, लेकिन अब तक उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि कॉलेज में परीक्षा के दौरान स्टूडेंट मोबाइल लेकर नकल करते नजर आए थे। एक छात्रा की तीन परीक्षाओं में ड्यूटी लगाने का आरोप ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि एक ही छात्रा की तीन अलग-अलग परीक्षाओं में ड्यूटी लगाई गई। इसके अलावा भी कई अन्य आरोप लगाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई। विधायक और प्रिंसिपल के बीच चल रहा है विवाद बता दें कि पाली विधायक भीमराज भाटी और बांगड़ कॉलेज के प्रिंसिपल के बीच पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा है। इसकी शुरुआत शहर के बाडसा रिसोर्ट में हुए छात्र सम्मेलन से हुई थी। इस दौरान विधायक भीमराज भाटी ने प्रिंसिपल को लेकर टिप्पणी की थी। इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से विरोध प्रदर्शन किए जा चुके हैं। यह लोग रहे मौजूद इस दौरान पाली कांग्रेस शहर ब्लॉक अध्यक्ष हकीम भाई, NSUI जिला अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह जाखोड़ा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गणपत पटेल, अर्जुन सिसोदिया, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष असगर खत्री, जिला उपाध्यक्ष भरत सिंह भाटी, रमेश चौहान, राकेश गहलोत, जिला महासचिव अभिषेक रील, अरविन्द सिसोदिया,रिंकी सिंह, भूपेन्द्र सिंह, रामचन्द्र मेघवाल, जयपाल सिंह,दीपक रामावत,विनोद चावला, हिमांशु जलवानिया, अजय कृष्णवाल, जिला महासचिव श्रवण बंजारा, राघव वर्मा, भूपेन्द्र सिंह चौहान, सरवन सिंह, जिशान रंगरेज सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं एवं एनएसयूआई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।