बालोतरा जिले की समदड़ी पुलिस ने दो हथियार सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 12 बोर बंदूक मिली है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि वह शिकार करने के लिए उसे समदड़ी के एक युवक से लेकर आया था। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर दोनों को जेल भेज दिया है। एसपी रमेश ने बताया- अवैध हथियारों की तस्करी रोकने के लिए स्पेशल अभियान चलाया जा रहा है। एएसपी हरफूल सिंह मीना और डीएसपी देरावरसिंह के सुपरविजन में समदड़ी थानाधिकारी नरपतदान के नेतृत्व में टीम बनाई गई। टीम को सूचना मिली कि मजल गांव में अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। इस पर पुलिस टीम ने मजल गांव में दबिश वहां से भूराराम उर्फ भरत पुत्र सोहनलाल निवासी ढींढस समदड़ी के पास से एक अवैध टोपीदार बंदूक (12 बोर) जब्त की गई। तलाशी लेने पर लाइसेंस और डॉक्यूमेंट नहीं मिले, जिस पर उसे गिरफ्तार किया गया और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पूछताछ के बाद सप्लायर को दबोचा पुलिस ने आरोपी से पूछताछ करने पर बताया कि वह समदड़ी के महेंद्र से बंदूक लेकर आया था। इस पर पुलिस ने महेंद्र को पकड़कर पूछताछ की गई और बाद में उसे भी गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में एएसआई दौलाराम, कॉन्स्टेबल राज कुमार, लोकेश कुमार शामिल रहे।