बालोतरा शहर के जसोल फाटा के पास एक महिला के गले से सोने की कंठी चोरी हो ई। वारदात 22 अप्रैल की शाम को हुई, जो पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। तीन महिलाओं ने घेरकर सोने की कंठी निकाली जानकारी के अनुसार जलोर से एक परिवार बालोतरा आया था। इस दौरान पीड़िता एक निजी ट्रेवल्स की बस से शाम करीब 7:20 बजे जसोल फांटा पर उतरी थी। बस से उतरते ही तीन-चार अन्य महिलाओं ने उसे घेर लिया और धमकाकर उसके गले से सोने की कंठी सहित अन्य जेवरात लूट लिए। लूटपाट के बाद आरोपी महिलाएं तुरंत पास खड़ी एक सफेद रंग की कार में बैठकर फरार हो गई। बताया जा रहा है कि कार में पहले से तीन पुरुष मौजूद थे, जो इस सुनियोजित वारदात में शामिल थे। पीड़िता ने घटना के बाद जसोल पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। होटल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात पूरी वारदात पास स्थित एक होटल के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस अब फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश कर रही है। फिलहाल, पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद है।