बांसवाड़ा जिले में मंगलवार को 7 घंटे बिजली कटौती रहेगी। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक निचला घंटाला, उपला घंटाला, बड़वी और गणेशीलाल पाड़वा सहित इनसे जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान निचला घंटाला ग्रिड सब-स्टेशन (जीएसएस) से जुड़ी 11 केवी झरी लाइन पर रखरखाव और मेंटेनेंस का काम किया जाएगा। मेंटेनेंस वर्क से कई क्षेत्र होंगे प्रभावित विद्युत विभाग के अनुसार, बिजली कटौती सुबह 10 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक जारी रहेगी। इस दौरान लाइन की मरम्मत के साथ पेड़ों की टहनियों की छंटाई भी की जाएगी, ताकि बारिश के मौसम में ट्रिपिंग और बड़े फॉल्ट जैसी समस्याओं से बचा जा सके। बिजली कटौती से निचला घंटाला, उपला घंटाला, बड़वी और गणेशीलाल पाड़वा क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह प्रभावित रहेगी।