बांसवाड़ा में पत्नी के पीहर जाने से नाराज सरकारी टीचर ने सुसाइड कर लिया। टीचर घर की पहली मंजिल पर बने कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना मोटागांव थाना क्षेत्र के पादर गांव में शनिवार की रात की है। इसका पता रविवार सुबह 9 बजे चला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ​मोटागांव थाने के ASI महिपाल सिंह ने बताया- थाना क्षेत्र के पादर निवासी महेंद्र (31) पुत्र नाथूलाल दायमा के ताऊ धनजी दायमा ने रिपोर्ट दी है। उन्होंने बताया कि महेंद्र कुशलगढ़ क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में ग्रेड थर्ड टीचर के पद पर तैनात था। पत्नी के पीहर जाने से नाराज था रिपोर्ट के अनुसार- महेंद्र शनिवार रात रोजाना की तरह खाना खाकर घर की पहली मंजिल पर बने अपने कमरे में सोने चला गया। परिजन ग्राउंड फ्लोर पर रहते हैं। आज सुबह घर में काम करने वाली लड़की आई। ग्राउंड फ्लोर पर सफाई करने के बाद वह पहली मंजिल पर बने कमरे में पहुंची तो महेंद्र फंदे से लटका हुआ मिला। लड़की के चिल्लाने पर परिजन महेंद्र के कमरे में पहुंचे। उसे फंदे से उतारकर इलाज के लिए गनोड़ा हॉस्पिटल लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सूचना पर पुलिस हॉस्पिटल पहुंची। वहां से शव को लेकर महात्मा गांधी जिला हॉस्पिटल लेकर गई। ​ताऊ ने बताया कि महेंद्र की पत्नी करीब एक महीने से पीहर में रह रही थी। इसी बात को लेकर महेंद्र नाराज था। पुलिस बोली- हर एंगल से कर रहे जांच एएसआई महिपाल सिंह ने बताया कि महेंद्र के 3 साल की बेटी है। रविवार शाम को मोटागांव थाना पुलिस ने महात्मा गांधी हॉस्पिटल में पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। … यह खबर भी पढ़िए… पत्नी ने सुसाइड किया तो पति ट्रेन के आगे कूदा:इंस्टाग्राम पर लिखा-तेरे बिना नहीं रह सकता, दो दिन पहले बेटे का जन्मदिन मनाया था झुंझुनूं में पत्नी की मौत से आहत पति ने ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया। दोनों की दो साल पहले शादी हुई थी। 2 दिन पहले बेटे का जन्मदिन मनाया था। पूरी खबर पढ़िए