बांसवाड़ा| 27 और 28 जून को भोपाल में ओपन ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में बांसवाड़ा के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए कुल 14 पदक जीते। सब-जूनियर वर्ग में आध्या भावसार ने 2 स्वर्ण पदक, वैष्वी अग्रवाल ने 1 स्वर्ण व 1 रजत पदक, पायल शर्मा ने 1 रजत व 1 कांस्य पदक, रुद्र थमीर ने 1 रजत व 1 कांस्य पदक, युवराज थमीर ने 1 रजत व 1 कांस्य पदक, प्रियांशी तोमर, जिनेय जैन, कृष्व नीमा, प्रतिष्ठा व्यास और कृषा शर्मा ने 1-1 कांस्य पदक जीता। कैडेट वर्ग में वंश भावसार व जतिन शर्मा पदक से चूक गए। कोच पारितोष भावसार ने कहा कि यह सफलता कड़ी मेहनत, अनुशासन, निरंतर अभ्यास का नतीजा है।